लिवर सिरोसिस में कौन सा योग करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:13

लिवर सिरोसिस और इंफेक्शन से जल्द राहत पाने के लिए 5 आसान और असरदार योगासन
अगर लीवर सही तरीके से काम ना करें तो कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं. इन बीमारियों में फैटी लीवर कॉमन बीमारी है. इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान काफी हद तक आपके लिवर को दुरुस्त रखता है.

लिवर हमारी बॉडी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म करने में मदद करता है. अगर लिवर सही तरीके से काम ना करें तो कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं. उन बीमारियों में फैटी लीवर और लिवर सिरोसिस कॉमन बीमारियां है. इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल और सही खान-पान काफी हद तक आपके लीवर को दुरुस्त रखता है. इसके अलावा कुछ योगासन भी हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो यह काफी मददगार हो सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं फैटी लीवर, लिवर सिरोसिस और इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं दूर करने में फायदेमंद हैं ये 5 योगासन.
लीवर की समस्याओं को दूर करने वाले योगासन
1. कपालभाति प्राणायाम

ये एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ है जो लीवर को बूस्ट करने में मदद करता है और इसके कार्य को बढ़ाता है. कपालभाति प्राणायाम एक पावरफुल ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जो न केवल लिवर को साफ करता है बल्कि शरीर के अंदर सही संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है. इस योगासन को करने के लिए जमीन पर क्रॉस लेग करके बैठकर शुरुआत करें. पहले सांस को अंदर की ओर खींचे और फिर नाक की मदद से सांस को बाहर की ओर छोड़े.
2. भुजंगासन

भुजंगासन या कोबरा पोज उन लोगों के लिए एक बेहतरीन योगाभ्यास है जो फैटी लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं. इस आसन को करने से पूरे शरीर में खिंचाव आता है, जिससे बॉडी में ब्लड फ्लो सही तरीके से होने में मदद मिलती है. तो जिन लोगों को फैटी लीवर या लीवर सिरोसिस जैसी परेशानी है उन्हें अपने रूटीन में भुजंगासन को जरूर शामिल करना चाहिए.
3. पश्चिमोत्तानासन

फैटी लीवर और सिरोसिस से पीड़ित मरीजों को अपने रूटीन में पश्चिमोत्तानासन को जरूर शामिल करना चाहिए. पश्चिमोत्तानासन एक ऐसा योगासन है जो सिर्फ लीवर ही नहीं बल्कि किडनी के फंक्शन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है. खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए पश्चिमोत्तानासन करना बेहद फायदेमंद है.
4. गोमुखासन

लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए गोमुखासन का अभ्यास करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. गोमुखासन करने से लिवर में मौजूद टॉक्सिंस बॉडी से बाहर निकल आते हैं. लिवर सिरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए गोमुखासन या काउ पोज़ सबसे अच्छे योग आसनों में से एक है. यह योगासन लिवर को एक्टिव करने और लिवर में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो को तेज करने में मदद करता है.
5. सेतुबंधासन

सेतुबंधासन करने से न सिर्फ लिवर हेल्दी रहता है बल्कि शरीर के और भी कई अंग सही तरीके से फंक्शन करते हैं. इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटने से पैरों को मोड़ लें और अपने हाथों से पंजों के पीछे वाले हिस्से को पकड़ लें. अब इन्हेल करते हुए कमर से नीचे वाले हिस्से को ऊपर की तरफ लेकर जाएं. थोड़ी देर के लिए सांस रोकें के और फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की तरफ आएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info